MCD Unification Bill: तीनों निगमों को एक करने वाला बिल लोकसभा में हुआ पारित

दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाला बिल बुधवार को लोकसभा में पास हो गया। अमित शाह: दिल्ली सरकार एमसीडी के साथ सौतेला व्यवहार करती थी।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाला बिल बुधवार को लोकसभा में पास हो गया है। बता दें कि बुधवार को केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि आम आदमी पार्टी के व्यवहार के चलते तीनों निगमों को एक किया गया है। वही दिल्ली सरकार के गलत व्यवहार के चलते एमसीडी अपने दायित्व पूरा नहीं कर पा रही थी। शाह ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी के साथ सौतेलापन व्यवहार करती थी।

बिल पर अमित शाह ने क्या कहा?

लोकसभा में अमित शाह ने बिल के बारे में बताते हुए कहा कि एक बिल में लाया हूं। इस बिल के चलते तीनों नगर निगमों को एक करा जाएगा। वही एक निगम पूरी दिल्ली का ध्यान रखने के लिए काफी है।

कांग्रेस पर लगाया आरोप

अमित शाह ने कहा कि निगमों का बटवारा कांग्रेस ने शायद जल्द बाजी में किया था। जिसके बाद बीजेपी ने निगमों को एक करने का फैसला लिया। वही शाह ने आगे कहा कि निगमों को एक करने से एमसीडी की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। अमित शाह ने बताया यह फैसला पिछले 10 साल के विश्लेषण के बाद लिया गया है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: DDMA ने दिल्ली के स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे आप

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!