इस लाइन की मेट्रो सेवाएं रहेगी कल बाधित, DMRC ने दी सूचना
दिल्ली मेट्रो में लोगों को असुविधा हो सकती है जहां रविवार को स्टेशनों पर तय मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है

राजधानी दिल्ली में बहुत से लोग मेट्रो से सफर करते है जिससे यात्रियों कि आदत बन गयी है इसी से सफर करना। लेकिन इसी के चलते सूचना जारी की है जहां दिल्ली मेट्रो में रविवार को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली मेट्रो ट्रेनों में लोगों को असुविधा हो सकती है जहां रविवार को मेट्रो स्टेशनों पर पहले से तय मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है । जिसमे अभी बस ब्लू लाइन वाले यात्रियों को ही रुकावट का सामना करना पड़ेगा।
साथ ही DMRC की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार ब्लू लाइन पर मोती नगर से कीर्ति नगर तक मरम्मत कार्य किया जाना है जिसकी वजह से तय हुए शेड्यूल के अनुसार द्वारका सेक्टर 21 से लेकर नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी या वैशाली जाने वाली ब्लू लाइन पर 13 नवंबर यानि कल के लिए ट्रेन सेवाओं में कुछ बदलाव किया गया है।
रिपोर्ट्स केअनुसार रमेश नगर से कीर्ति नगर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से सुबह 7 बजे तक ट्रेनें नहीं चलेंगी और इसलिए मोती नगर मेट्रो स्टेशन ट्रेन सेवाएं शुरू होने यानि सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा। वहीं दूसरी तरफ ब्लू लाइन पर बाकी सेक्शन यानि द्वारका सेक्टर 21 से रमेश नगर तक और कीर्ति नगर से नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी या वैशाली तक सेवाएं अन्य दिनों की तरह वैसी ही रहेंगी।
हालाँकि, इन सब दिक्कतों को देखते हुए लोगों के लिए मेट्रो की ओर से यात्रियों के लिए फीडर बसें उपलब्ध रहेंगी जहां ये सुविधा रमेश नगर से कीर्ति नगर तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए फ्री फीडर बसें सेवा प्रदान करेंगी।










