कल बंद रहेगी कुछ घंटों के लिए मेट्रो, आने जाने के लिए इस रुट का करें इस्तेमाल

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते इसका एक भाग 20 फरवरी को यानी कल, रविवार को कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगा

दिल्ली मेट्रो ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते इसका एक भाग 20 फरवरी को यानी कल, रविवार को कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगा।

DMRC ने बताया कि चांदनी चौक, चावड़ी बाज़ार और नई दिल्ली में मेट्रो स्टेशन सेवा बहाल होने तक बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का कार्य राजीव चौक पर किया जाएगा। जिसकी वजह से कश्मीरी गेट और राजीव चौक स्टेशनों के बीच सुबह 6:30 बजे से ट्रेन सेवा निलंबित रहेगी।

इसी बीच उन्होंने ये बताया कि वायलेट लाइन पर राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री इसका उपयोग कर सकते हैं।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली में गला घोटू गैंग का आतंक, आप भी देखकर हो जायेंगे दंग

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!