दिल्ली-NCR में मेट्रो ड्रोन से करेगी अपनी संपत्ति का सर्वे, अतिक्रमण क्षेत्र को करेंगे मुक्त
सर्वे के लिए निजी एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है और एजेंसी का ड्रोन सर्वे अलग-अलग चरणों में पूरा किया जायेगा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा अब जल्द ही दिल्ली-NCR में अपनी संपत्ति का ड्रोन से सर्वे शुरू करने वाला है और इसका मकसद है की मेट्रो स्टेशनों व इसके आसपास मौजूद मेट्रो की सभी संपत्तियों में अतिक्रमण का पता लगाया जाएगा। जिसके चलते वह निजी एजेंसी की मदद लेने वाला है।
बता दें कि सर्वे के लिए निजी एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है और एजेंसी का ड्रोन सर्वे अलग-अलग चरणों में पूरा किया जायेगा। ऐसे में मेट्रो मैनेजमेंट के मुताबिक इस सर्वे का उद्देश्य मेट्रो स्टेशन के आसपास के बहुत से इलाके व संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराना होगा। वही दूसरी तरफ देश G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है, जिससे यहां पर विभिन्न देशों से मेहमान आते दिखेंगे और वह मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं।
देखा जाये तो इस सर्वे में पूरे 9 मेट्रो कॉरिडोर की संपत्तियां शामिल होने वाली हैं और इसमें पता लगाया जाएगा कि जब स्टेशन, परिसर बना था तो तब इसकी क्या स्थिति थी और मौजूदा स्थिति का तुरंत पता लगाया जाएगा। साथ ही ड्रोन सर्वे के आधार पर ही DMRC मेट्रो की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर देगा।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क करीब 354 KM है और इसमें कुल 254 स्टेशन है, जिसमे एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। ऐसे में अब ड्रोन से कॉरिडोर के पूरे हिस्से, मेट्रो स्टेशन व पार्किंग स्थलों समेत का फोटो व वीडियो बनाया जाने वाला है और इसकी मदद से DMRC अपनी संपत्तियों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा।
येलो लाइन पर सबसे पहले सर्वे
हालाँकि, DMRC सबसे पहले येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) पर सर्वे शुरु करेगा और इसके बाद ब्लू (द्वारका सेक्टर 21-इलेक्ट्रोनिक सिटी नोएडा/वैशाली), रेड लाइन (रिठाला-न्यू बस अड्डा गाजियाबाद), वायलेट (कश्मीरी गेट-बल्लभगढ़), मजेंटा (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन), पिंक (मजलिस पार्क-शिव विहार), ग्रे लाइन (द्वारका- ढांसा बस स्टैंड) व ग्रीन (इंद्रलोक-बहादुरगढ़) शामिल हो रखे है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










