बाइक छू जाने पर नाबालिग और उसके भांजे से मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, गलती से बाइक छू जाने पर हमलावरों

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, गलती से बाइक छू जाने पर हमलावरों ने एक नाबालिग को मार उसका दांत तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके भांजे को भी काफी मारा। और घायल नाबालिग का इलाज के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला भी दर्ज किया। पुलिस हमलावरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है। 

घायल नाबालिग की शिनाख्त बादल जो की 17 वर्ष का है। बादल ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को रात वह अपने बहनोई की बाइक पर अपने भांजे के साथ घर की और जा रहा था। सर्विस स्टेशन के पास उसकी बाइक एक खड़ी बाइक को गलती से छू कर गई। जिससे उसकी बाइक की लाइट टूट गई।

यह देखकर दो युवक वहां पर आए और उतने में ही मारपीट करने लगे। हमलावर ने लात घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसका एक दांत भी टूट गया। भांजे के बचाव के लिए हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बड़ी मुश्किल के बाद दोनों अपने घर पहुंचे।

Accherishteyयह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!