बाइक छूने पर नाबालिग ने की एक युवक की चाकू मार कर हत्या, गिरफ्तार
से में मंगलवार रात को अजरुद्दीन कहीं जा रहा था, तभी उसे नाबालिग दिख गया और पुराने झगड़े को लेकर अजरुद्दीन उसे गाली देने लगा।

हाल ही में एक क्राइम की घटना सामने आयी है जहां संगम विहार में मामूली रूप से बाइक छूने पर ही 17 साल के किशोर द्वारा मंगलवार रात अजरुद्दीन (30) की चाकू से पांच वार कर हत्या कर दी। ऐसे में नेबसराय थाना पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपी को अब हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान द्वारा बताया गया कि बुधवार सुबह 6:15 बजे एक युवक के एकता चौक, अस्थल मंदिर रोड पर ही घायलावस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। वही PCR कर्मियों द्वारा घायल अजरुद्दीन को अस्पताल में सीधा भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे सीधा मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट्स के चलते उसके शरीर पर चाकू के पांच घाव थ और मूलरूप से देहरा, सियाना, बुलंदशहर निवासी अजरुद्दीन एल-1, संगम विहार में ही रहता था। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा की देखरेख में इंस्पेक्टर मंजीत, ASI अजीत, हवलदार विक्रम यादव और समुंद्र की टीम द्वारा जांच शुरू की। विक्रम यादव द्वारा इलाके में 100 से ज्यादा CCTV की फुटेज खंगाली और इसके बाद आरोपी की पहचान कर दबोच लिया गया।
हालाँकि, देखा जाए तो एक सप्ताह पहले अजरुद्दीन की बाइक आरोपी से छू गई थ और इस पर नाबालिग और दो साथियों ने अजरुद्दीन को धमका दिया था। ऐसे में मंगलवार रात को अजरुद्दीन कहीं जा रहा था, तभी उसे नाबालिग दिख गया और पुराने झगड़े को लेकर अजरुद्दीन उसे गाली देने लगा। जिसके बाद अजरुद्दीन ने तौलिए में ईंट बांधकर नाबालिग के पैरों में कई वार कर दिए। साथ ही इसके बाद अजरुद्दीन वहां से चला गया और बदला लेने के लिए नाबालिग वहां खड़ी थार के पीछे छिप गया। जैसे ही अजरुद्दीन वहां से निकलने लगा तो फिर नाबालिग ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी और वारदात के समय दोनों शराब के नशे में थे।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










