दिल्ली में दोस्तों के साथ आग ताप रहे बॉडी बिल्डर, बदमाशों ने मारी गोली
देश की राजधानी दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी सेक्टर 13 में युवक को गोली मारने का हादसा सामने आई है. जानकारी के

देश की राजधानी दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी सेक्टर 13 में युवक को गोली मारने का हादसा सामने आई है. जानकारी के अनुसार, कुछ दोस्त पार्क में एक साथ आग के सामने बैठे थे. इतने में एक बदमाश आया और उसमें से एक युवक को गोली मारी गयी है. वारदात को बुधवार की रात को कम से कम 12:30 बजे अंजाम दिया गया. गोली लगने के बाद, गंभीर रूप से वह घायल युवक को मैक्स हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां पर उसका इलाज हो रहा है. बताया कि युवक को 5 गोलियां लगी हैं.
घायल युवक की शिनाख्त रवि के रूप से हुई है, जो त्रिलोकपुरी का रेहने वाला है. पुलिस ने हत्या का प्रयास किया है और मामले की जांच शुरू की है. हादसे में आसपास लगे हुए CCTV फुटेज को खांगाला रहे है, जिससे बदमाशों की शिनाख्त हो रहे जा सके. घायल युवक रवि को बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक है, जिसमें वह काफी अवार्ड भी जीत चुका है.
हिरासत में 2 आरोपी
मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है और उनसे मामले की पूछताछ चल रही है. पुलिस के अनुसार, रवि के घर की एक दूसरे परिवार के साथ कम से कम 10 वर्ष रंजिश चल रही है.









