तिहाड़ जेल से मोबाइल, सीम और सुआ बरामद, कैदियों ने मचाया बवाल

छापेमारी के बाद सिम कार्ड और मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। पूछताछ में एक और कैदी ने कीपैड मोबाइल फ़ोन रखने की बात स्वीकारी हैं।

तिहाड़ जेल एक बार फिर चर्चा में हैं। बुधवार शाम जेल प्रशासन के हाथ एक मोबाइल फ़ोन और सुआ हाथ लगी। जेल प्रशासन ने कैदियों पर निगरानी रखी तो उन्होंने संदिग्ध गतिविधियां देखी। छापेमारी के बाद सिम कार्ड और मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। पूछताछ में एक और कैदी ने कीपैड मोबाइल फ़ोन रखने की बात स्वीकारी हैं।

इस दौरान कैदियों ने संभवतः मोबाइल बचाने के लिए आपस में झड़प की, जिसमें 21 कैदी घायल हो गए। घायल कैदियों में चार कैदियों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर किया गया हैं, जबकि बांकी कैदियों का इलाज जेल के अस्पताल में ही किया जा रहा हैं।

जेल प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम 5.20 से 5.50 के बीच कीपैड मोबाइल जब्त करने के बाद से कैदियों पर नजर रखी जा रही थी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कैदियों की संदिग्ध गतिविधि दर्ज की गयी। कैदी बचे हुए एक मोबाइल को जब्त होने से बचाने की कोशिश में लगे थे।

लेकिन उसी मोबाइल से एक कैदी ने अपने परिजन को कॉल कर दिया। इसके बाद रात 10:30 बजे वह मोबाइल भी जब्त कर लिया। जेल प्रवक्ता के अनुसार, कैदियों ने मिलकर जेलकर्मियों को डराने के लिया हंगामा किया और आपस में मारपीट करके एक-दूसरे को चोट पहुँचाया। प्रिजनर रूल के अनुसार उन सभी कैदियों पर करवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि 2 मई को तिहाड़ जेल में गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की सुए 92 वार करके मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले अप्रैल महीने में कैदी प्रिंस तेवतिया की हत्या भी तिहाड़ जेल में कर दी गयी थी। इस घटना से यह आशंका भी व्यक्त की जा रही हैं कि कहीं फिर किसी हत्या की योजना तो नहीं बनाई जा रही थी।

Accherishtey ये भी पढ़े: LG वीके सक्सेना के पत्र पर CM केजरीवाल का पलटवार, बताया गैर-जिम्मेदार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!