मॉडल के गलत तरीके से बाल काटना सैलून को पड़ा महंगा, अब देने होंगे 2 करोड़ रुपए

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (NCDRC) ने राजधानी दिल्ली के एक सैलून को 1 महिला को 2 करोड़ रूपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (NCDRC) ने राजधानी दिल्ली के एक सैलून को 1 महिला को 2 करोड़ रूपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। महिला के बाल सही तरीके से ना काटने की वजह से और गलत हेयर ट्रीटमेंट देकर बालों को नुकसान पहुंचाने के कारण ये मुआवज़ा देने के लिए NCDRC द्वारा कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह सैलून दिल्ली के किसी होटल में स्थित है। जहां पर आशना रॉय (Aashna Roy) अप्रैल 2018 में अपने बालों के ट्रीटमेंट के लिए गई थीं। आपको बता दें कि आशना ‘हेयर प्रोडक्ट’ की मॉडल थीं, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई बड़े हेयर-केयर ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की है।

लेकिन सैलून द्वारा उनके मर्ज़ी के खिलाफ बाल काटने की वजह से उन्हें (आशना रॉय) अपने करियर से हाथ धोना पड़ा और इसी के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।

 Aadhya technology
आशना रॉय ने कहा कि, मैनें सैलून में साफ़-साफ़ बोला था कि बालों को आगे से लंबे फ्लिक्स रखना और पीछे से बालों को 4 इंच काट देना। लेकिन हेयरड्रेसर ने ऐसा नहीं करा, और अपनी मर्ज़ी के मुताबिक केवल 4 इंच बाल छोड़कर आशना के लंबे बालों को पूरी तरह से काट दिया।

ये भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ रही शराब की किल्लत, सरकार ने जारी किए नए निर्देश

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!