13 जुलाई मंगलवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश। राजधानी दिल्ली के मानसून की यह पहली बारिश है, इसके चलते दिल्ली वासियों को उमस और गर्मी से मिला छुटकारा। दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में भी तेज़ हवाएं और बारिश ने दस्तक दी। मंगलवार की सुबह से ही बारिश के अनुकूल वातावरण था। मानसून की पहली बारिश से दिल्ली में हुआ सुहावना मौसम। दिल्ली की बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत तो दी पर इस बारिश के चलते दिल्ली की कई सड़को पर पानी भरा जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी हुई। जलजमाव दिल्ली वासियों के लिए मानसून में सबसे बड़ी परेशानी बनकर हर साल सामने आता है।
भारतीय मौसम विभाग से राजधानी दिल्ली के मानसून को लेकर हुई बार-बार चूक
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली मानसून का आगमन 11 जुलाई को बताया था, परन्तु राजधानी में मानसून 2 दिन बाद, 13 जुलाई को दिखाई दिया। वरिष्ठ व जाने माने वैज्ञानिक जनमणि के अनुसार इस बार दिल्ली के मानसून ने भारतीय मानसून विभाग की कही भविष्यवाणी को गलत साबित ठहराया, जिसके कारण भारतीय मौसम विभाग अब कोई भी तारीख देने से बच रहा है।
भारतीय मौसम विभाग की दिल्ली को लेकर पिछली कई भवष्यिवाणी गलत हुई। इतनी भविष्यवाणी गलत होने के बाद मौसम विभाग ने अब सफाई दी और दिल्ली के मानसून की भविष्यवाणी करने में संख्यात्मक(न्यूमेरिकल) मॉडल द्वारा इस तरह की विफलता को ‘असामान्य और दुर्लभ ‘ बताया।
ये भी पढ़े:- Redmi Note 10T 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत और खूबियां