दिल्ली के रोहिणी में मां-बेटी की कैंची से हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई वजह

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में मां-बेटी की कैंची मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें, आरोपी दामाद है, जोकि यह को अंजाम देने

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में मां-बेटी की कैंची मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें, आरोपी दामाद है, जोकि यह को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में 27 वर्ष की प्रिया और 63 वर्ष की कुसुम सिन्हा की कैंची मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप दामाद योगेश सहगल पर लगा है, जोकि वहां से भाग गया पर बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटनास्थल पर बैठे है। क्राइम तथा फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है।

सामने आई हत्या की वजह
आरोपी योगेश सहगल को थाना केएनके मार्ग, जिला रोहिणी की टीम ने उसे पकड़ लिया किया है। घटनास्थल से उसके खून से भरे हुए कपड़े और एक कैंची (अपराध का हथियार) बरामद कर ली गई है। हत्या की वजह घर के काम और हमेशा होने वाले झगड़े बताए गए हैं।

दक्षिणी दिल्ली में हुआ था ट्रिपल मर्डर
इतना ही नहीं दिल्ली में 20 अगस्त को ट्रिपल मर्डर का मामला भी सामने आया था। यहां एक घर से 3 लोगों के शव मिले। यह मामला मैदानगड़ी इलाके से सामने आया था। हत्या का आरोप घर के बेटे पर ही आया था। मिली सुचना के अनुसार, एक बेटे ने अपने पिता, मां और भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (उम्र 45 से 50 साल), रजनी (उम्र 40 से 45 साल), रितिक से हुई थी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!