नानकसर गुरुद्वारा में ठेकेदार की चापड़ से गला काट कर हत्या

दिल्ली के नानकसर गुरुद्वारा में एक ठेकेदार की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश यमुना खादर की झाड़ियों में छलांग लगाकर फरार हो गया

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नानकसर गुरुद्वारा में एक ठेकेदार की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश यमुना खादर की झाड़ियों में छलांग लगाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मृतक को पास के अस्पातल में भर्ती करवाया और वहाँ डॉक्टर्स ने उससे मृत घोषित कर दिया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक खैराती लाल मौर्याां मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले थे।

नानकसर गुरुद्वारा के करीब बिजली की नई लाइन बिछ रही है। इस दौरान वहां लग रहे बिजली के मल्टी सर्किट टावर्स में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसका ठेका उनके पास था।

शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मर्डर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में चोरी के इरादे से आए बदमाश के इसे अंजाम देने का मामला सामने आया है।

शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मर्डर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

Insta loan services

ये भी पढ़ें: 48-72 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!