25 फरवरी से शुरू होगा बाबा साहेब अंबेडकर पर म्यूजिकल शो, एंट्री होगी फ्री, ऐसे करें बुकिंग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की है कि 25 फ़रवरी से दिल्ली सरकार दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में डॉ भीमराव अंबेडकर के जिंदगी पर म्यूजिकल शो करने जा रही है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की है कि 25 फरवरी से दिल्ली सरकार दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में डॉ भीमराव अंबेडकर के जिंदगी पर म्यूजिकल शो करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन बहुत प्रेरणादायी है, इसे बच्चों-बच्चों तक पहुंचाने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें सभी की फ्री एंट्री होगी। उस शो का हिस्सा बनने के लिए लोगों को कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी। यह शो 25 फरवरी से 12 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
साथ ही यह जानकारी भी दी गयी कि शो की सीट्स लिमिटेड होगी अतः सीटस का पूर्व रिजर्वेशन कराना जरुरी होगा।
इच्छुक लोग 8800009938 नंबर पर कॉल कर खुद को शो के लिए रजिस्टर करा सकते हैं या फिर इस वेबसाइट www.babasahebmusical.in. पर जाकर खुद शो के लिए अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।
ये भी पढ़े: इन रास्तों पर लगा है भंयकर जाम, भूलकर भी ना जाएं