सरसों का तेल अब हुआ सस्ता, 1 लीटर तेल के लिए बस देने होंगे इतने रुपये
आम जनता के लिए एक अच्छी खबर है. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच में खाने वाले तेल की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिल रही है...

आम जनता के लिए एक अच्छी खबर है. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच में खाने वाले तेल की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिल रही है. दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन तेल की कीमतों में गिरावट आई है. मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, सरकार के ‘कोटा-प्रणाली’ की वजह से ‘शार्ट सप्लाई’ होने से सोयाबीन की कीमतों में काफी सुधार आया है.
पिछले साल से भी आधे रह गए भाव
बता दें किसानों ने पिछले साल के अगस्त में सोयाबीन लगभग 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा था जो की इस बार वही 5,500-5,600 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है और यह कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ही अधिक है लेकिन पिछले साल भाव के मुकाबले अभी भी कम है. और इस बार किसानों ने बीज भी काफी महंगा खरीदा है जिस की वजह से किसान कम भाव पर बिकवाली से भी परहेज करते हैं.
कीमतों में आई अब कितनी गिरावट
सूत्रों के मुतिबक सोयाबीन के मुकाबले पामोलीन सस्ता होने से सोयाबीन रिफाइंड की मांग भी काफी प्रभावित हुई है, जिस के कारण समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर में तेल की कीमतों में गिरावट आई है. सूत्रों ने ये भी बताया है कि मंडियों में मूंगफली और बिनौला के नये फसलों की आवक बढ़ने से इनके तेल तिलहन की कीमतों में काफी गिरावट आई है.
सरसों के तेल का भाव?
पिछले सप्ताह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों के दाने का भाव अब 50 रुपये से बढ़कर 7,475-7,525 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हो गया है. और वही सरसों दादरी तेल समीक्षाधीन सप्ताहांत में 50 रुपये बढ़कर 15,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था वहीं दूसरी और सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी अब क्रमश: 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश: 2,340-2,470 रुपये और 2,410-2,525 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं है।
सोयाबीन का क्या है हाल?
समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाने और लूज के थोक भाव 300 और 250 रुपये के सुधार के साथ अब 5,800-5,900 रुपये और 5,610-5,660 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ है। सोयाबीन दिल्ली का थोक भाव 100 रुपये से घटकर 15,100 रुपये पर बंद हुआ है वही सोयाबीन इंदौर का भाव 50 रुपये घटकर 14,800 रुपये पर बंद हुआ है
मूंगफली की कीमतों में कितनी आई गिरावट
बता दें नये फसल की आवक बढ़ने के कारण अब समीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल-तिलहनों कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली और मूंगफली तिलहन का भाव 90 रुपये से टूटकर 6,810-6,870 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ है पूर्व सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल का भाव गुजरात में 380 रुपये से टूटकर 15,620 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था जबकि वही मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल का भाव 55 रुपये की गिरावट के साथ 2,520-2,780 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ है

ये भी पढ़े: पति की हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी, प्रेमी को दिए थे 65 तोला सोना









