DMRC का यात्रियों को एक और तौहफा, 6 अगस्त से शुरू होगी ग्रे लाइन

DMRC द्वारा ग्रे लाइन का उद्घाटन 6 अगस्त को किया जा रहा है, और पिंक लाइन में 2 नए खंडो की शुरआत भी की जारी है

दिल्ली में 6 अगस्त को दिल्ली मेट्रो द्वारा ग्रे लाइन का उद्घाटन किया जा रहा है जो नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड के रूट पर दौड़ेगी। इसी के साथ त्रिलोकपुरी से मयूर विहार पॉकेट1 के बीच भी यात्री अपना सफर 6 अगस्त से कर पाएंगे। DMRC ( दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन) ने रविवार 31 जुलाई को बताया कि इन दोनों रूट पर मेट्रो का शुभारम्भ 6 अगस्त 2021 को किया जाएगा। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी , और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए दिल्ली मेट्रो के नए रूट का उद्घाटन करेंगे।  

DMRC के अधिकारीयों के अनुसार 6 अगस्त को सुबह उद्घाटन होने के बाद, दोपहर 3 बजे से ही सेवाएं दोनों खंडो पर शुरू कर दी जाएंगी। नए रूट के शुरू होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 390 किलोमीटर हो जाएगा जिसमें 286 स्टेशन होंगे। फ़िलहाल दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट 1 और त्रिलोकपुरी से शिव विहार के बीच मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। मेट्रो ट्रैन के ट्रायल के बाद CMRS ( मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त) ने इन रूट पर संचालन की अनुमति दे दी है। 

Tax Partner

इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो के उद्घाटन के बाद शिव विहार से मजलिस पार्क तक यात्री सफर कर पाएंगे। जबकि, 1.18 किलोमीटर का नेटवर्क ग्रे लाइन पर नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड के बीच तैयार है। परिचालन शुरू करने की अनुमति इस रूट पर भी मिल चुकी है। इस रूट का शुभारंभ होने से द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो उपलब्ध हो जाएगी। जिससे मेट्रो में सफर कर रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन दोनों खंडो पर मेट्रो शुरू होने से विशेष रूप से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो इस रूट पर आगे जाना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक, गोकुलपुरी से खजूरी और आगे की लाइन का काम तेज़ी से चल रहा है, और अगले साल से इसके शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फेक अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

  

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!