रोहिणी में नए साल पर म्यूजिक बजाने से रोका तो पड़ोसियों ने की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में एक घर को नए साल पर तेज म्यूजिक बजाने का विरोध करना पड़ा भारी। यहां पड़ोसी ने पीट-पीटकर

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में एक घर को नए साल पर तेज म्यूजिक बजाने का विरोध करना पड़ा भारी। यहां पड़ोसी ने पीट-पीटकर एक युएव्क की हत्या कर दी, क्योंकि वह तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध कर रहा था। घटना दिल्ली के रोहिणी साउथ थाना इलाके का है। मृतक का नाम धर्मेंद्र बताया गया है। पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर की देर रात को एक बजे दो पड़ोसियों के बीच झगड़े की कॉल प्राप्त हुई। वहां पर गयी पुलिस को पता लगा कि लड़ाई तेज़ गाने बजाने पर हुआ था।

पुलिस के अनुसार मृतक धर्मेंद्र के पड़ोस की निवासी भाइयो पीयूष तिवारी तथा कपिल तिवारी ने लाउड म्यूजिक बजाने की शिकायत करने पर अपने पड़ोसी धर्मेंद्र और उसके भाई की जमकर पिटाई की। अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि साउथ रोहिणी थाने में 31 दिसंबर को देर रात एक बजे दो पड़ोसियों के बीच झगड़े और उसके बाद एक व्यक्ति की मौत के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। वहां थाने के कर्मचारी उसी वक्त मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय जांच से पता चला कि मृतक और कथित व्यक्तियों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई और उसे बीएसए अस्पताल ले जाया गया। आईओ अपने कर्मचारियों के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। आगे की जांच के दौरान, कथित व्यक्तियों की पहचान पीयूष तिवारी उर्फ ​​किट्टू, उम्र 21 वर्ष और कपिल तिवारी उर्फ ​​किट्टू 26 वर्ष के रूप में हुई, जो भाई हैं और मृतक के घर के पास रहते हैं।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच से पता चला कि घटना के दिन मृतक और उसके भाई का अपने पड़ोसियों के साथ तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपी ने मृतक और उसके भाई की पिटाई कर दी, जिसमें मृतक की मौत हो गई। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले में दोनों कथित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!