दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी पर बन रहा है नया ब्रिज, 2023 से चलेगी ट्रेनें

राजधानी दिल्ली को एक ब्रिज की सौगात मिलने वाली है। दिल्ली में यमुना नदी के ऊपर एक और ब्रिज का निर्माण हो रहा है।

राजधानी दिल्ली को एक ब्रिज की सौगात मिलने वाली है। दरअसल यमुना पर बने 155 साल पुराने ब्रिज का बोझ कम करने के लिए यमुना के ऊपर एक और ब्रिज का निर्माण हो रहा है। नए ब्रिज का कार्य रफ्तार से हो रहा है। ऐसे में सितम्बर 2023 तक ब्रिज बनकर तैयार हो जायेगा।

लाल किले के पीछे सलीमगढ़ किले के नजदीक यमुना नदी के ऊपर बन रहे इस ब्रिज का काम काफी लंबा और मुश्किल था। आमतौर पर ब्रिज 3-4 साल तक बन जाता है। लेकिन ऐसा इस ब्रिज के साथ नहीं हुआ। इस ब्रिज को बनाने की मंजूरी 1997-98 को मिल गई थी। लेकिन काम 2003 में शुरू हो पाया।

इस ब्रिज को बनाने में सबसे बड़ी दिक्कत थी कि नए ब्रिज के लिए रेलवे ट्रैक सलीमगढ़ किले से होकर गुजरना था। जिसके लिए 1000 km की जगह चाहिए थी। इसके अलावा 2007 में ब्रिज बनाने की परमिशन वापस ले ली थी। एएसआई का कहना था कि सलीमगढ़ किला ऐतिहासिक है इसलिए उसे नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। हालांकि 2011 में ब्रिज बनाने की परमिशन वापस दे दी। इस नए ब्रिज पर ट्रैन रफ्तार से गुजरेगी।

Hair Crown
यह भी पढ़े: दिल्ली से पटना का सफर बस 12 घंटो में करें पूरा, बनकर तैयार हुआ नया एक्सप्रेस-वे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button