New Delhi Railway Station : आठ मिनट से ज्यादा रोकी गाड़ी तो लगेगा झटका, देना होगा इतना शुल्क

देश की राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरह पिक एंड ड्राॅप क्षेत्र में 25 जून से पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल लागू कर

देश की राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरह पिक एंड ड्राॅप क्षेत्र में 25 जून से पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल लागू कर दिया जाएगा। इसके चलते यात्रियों को लेकर आने वाले वाहनों को पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र में केवल 8 मिनट ही रुकने दिया जाएगा। 8 मिनट से अधिक होने पर 50 रुपये लिए जाएंगे। अगर वाहन 15 से 30 मिनट तक रुकता तो 200 रुपये देना होगा। इससे ज्यादा होने पर वाहन को उठा लिया जाएगा साथ ही 500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

रेलवे का दावा है कि पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल से स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ से प्रवेश और निकास द्वार पर जाम की दिक्कत कम होगी। इससे रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले यह व्यवस्था शुरू हुई थी पर टेंडर खत्म होने के बाद व्यवस्था बंद हुई थी। अब यह व्यवस्था फिर से शुरू हुई है।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था पहले से चल रही है। पहले कमर्शियल वाहनों से पिक एंड ड्राॅप पर भी शुल्क लिया जाता था। सिर्फ निजी वाहनों को पहले 8 मिनट की छूट थी, लेकिन अब हर वाहन के लिए पहले 8 मिनट तक छूट रहेगी। इससे ज्यादा वक्त तक रुकने पर शुल्क लागेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह नई प्रणाली ट्रैफिक को सुचारू बनाएगी। साथ ही ड्रॉप लेन में गैर जरूरी रुकावटों को कम करेगी।

आठ मिनट में निकलना संभव नहीं
इस व्यवस्था को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था छोटे बैग वाले और बिना सामान वाले यात्रियों के लिए तो सही हो सकती है, पर भारी सामान और बुजुर्ग यात्रियों के साथ आए लोग 8 मिनट के भीतर स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। ऐसे में उनसे 50 तथा 200 रुपये लिए जाएंगे। एक कार में काफी यात्री होते हैं। यात्री कार से उतरेंगे और फिर अपना सामान भी निकालेंगे। ऐसे में 8 मिनट के भीतर स्टेशन से निकलना संभव नहीं है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!