दिल्ली

दिल्ली को नई सौगात: पार्क में दिखेगा सम्पूर्ण भारत, 200 एकड़ में होगा तैयार

राजधानी दिल्ली को एक नई सौगात मिलने वाली है। यह दिल्ली की खूबसूरती को और बढ़ाने वाली है। सम्पूर्ण भारत को दर्शाने वाला एक पार्क बनाने वाला है।

राजधानी दिल्ली को एक नई सौगात मिलने वाली है। जल्द ही यह दिल्ली की खूबसूरती को और बढ़ाने वाली है। बता दें कि सम्पूर्ण भारत को दर्शाने वाला एक पार्क द्वारका सेक्टर-20 में बनाने वाला है। इसकी प्रगति को लेकर हाल ही में दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA और राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम यानी NBCC के साथ बैठक की थी।

बताते चले बैठक के दौरान अनिल बैजल ने कहा कि कार्य 15 अगस्त 2023 तक पूरा हो जाना चाहिए। ताकि आज़ादी के अमृत महोत्सव में हम इसे एक सही प्रतिक के तौर में राष्ट्र को समर्पित कर सके। उन्होंने आगे NBCC को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मानसून से पहले पार्क विकास, बाहरी सीवरेज, तूफान और वर्षा जल संचयन से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए कहा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस परियोजना का उद्घाटन ग्रह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के साथ किया था। यह पार्क 200 एकड़ जमीन पर बनेगा। वही कमल की तर्ज पर यह पार्क तैयार होगा। साथ ही साथ वाटर बाडीज, बोटेनिकल गार्डन के अलावा भारत की सभी मशहूर जगह की झलक देखने को मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह पार्क दिल्लीवासियों और टूरिस्ट्स के लिए काफी मनोरंजन भरा है। वही बच्चे यहां आ कर अपनी पढ़ाई से रिलेटेड भी जानकारियां पा सकेंगे। यह पार्क मिनी इंडिया को दर्शाएगा।

सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि करीब 10-12 एकड़ में तैयार होगा हरेक जोन, 530 करोड़ रुपये लागत का अनुमान लगाया जा रहा है। वही पर्यटकों को एक जोन से दूसरे जोन तक ले जाने के लिए टाय ट्रेन भी चला सकता है। साथ ही साथ 30 रेनवाटर हार्वेस्टिंग तैयार होंगे।

Tez Tarrar App

यह भी पढ़े: Akshardham मेट्रो की छत से छलांग लगाने वाली लड़की ने तोड़ा दम, लाल बहादुर अस्पताल में थी भर्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button