प्रगति मैदान के नीचे नई सुरंग का काम हुआ पूरा, कई चौराहे होंगे सिग्नल फ्री
दिल्ली से जाम को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रगति मैदान सुरंग सड़क, मथुरा रोड सिग्नल फ्री योजना का काम लगभग पूरा कर लिया है

दिल्ली में ट्रैफिक की समस्याओं से बहुत लोग परेशान नज़र आते है, इस वजह से सरकार बहुत से नए निर्माण कर रही है जिसकी वजह से लोगों को दिल्ली के जाम में ज्यादा न फसना पड़े और दिल्ली ट्रैफिक फ्री हो जाए।
बता दें कि दिल्ली से जाम को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रगति मैदान सुरंग सड़क, मथुरा रोड सिग्नल फ्री योजना का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके पूरा होने का मतलब है कि ITO के पूरे इलाके में जाम से बहुत से लोगों को राहत मिलेगी। इसकी सूचना डेप्युटी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी जहां उन्होंने बताया कि प्रगति मैदान के नीचे से गुजर रही सुरंग सड़क के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है।
गौरतलब है कि ये लोग 1200 मीटर लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल करते हुए ट्रैफिक करेंगे लेकिन मथुरा रोड भैरों मार्ग टी-प्वाइंट और भैरों मार्ग-रिंग रोड की लालबत्ती हट जाने से लोग भैरों मार्ग का इस्तेमाल करेंगे और रिंग रोड पर बगैर रोकटोक सीधे निकल जाएंगे, मथुरा रोड के सिग्नल फ्री हो जाने से ITO से दक्षिणी दिल्ली की ओर आना-जाना और आसान हो जाएगा।
हालाँकि, इस सुरंग सड़क के शुरू होने से अशोक रोड, कनाट प्लेस, इंडिया गेट, मंडी हाउस की ओर से यमुनापार की ओर आने-जाने वाले तमाम लोग आइटीओ नहीं आएंगे।
यह भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रही है 100 Km लंबी सुरंग, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा










