दिल्ली में CP के LIC टॉवर में मिली बम की धमकी, बिल्डिंग को कराया खाली

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एलआईसी बिल्डिंग में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मचा जब वहां बम होने की जनकतरी प्राप्त हुई.

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एलआईसी बिल्डिंग में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मचा जब वहां बम होने की जनकतरी प्राप्त हुई. इस मामले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ डॉग स्क्वाड की टीम वहां पर आयी. सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग को उसी वक्त खाली कराया और पुरे इलाके को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहां पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. यह जगह संसद मार्ग थाना क्षेत्र के अंदर आती है.

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि जानकारी को गंभीरता से लेते हुए हर एहतियाती कदम उठाए गए हैं. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड बिल्डिंग के कोने-कोने की देखा जा रहा हैं. हालांकि अब तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

दिल्ली में लगातार आ रहे हैं बमों की धमकी
गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में काफी बार बम की धमकी से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं. बुधवार सुबह ही पांच स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी निकले. ऐसे माहौल में पुलिस किसी भी जानकारी को नजरअंदाज नहीं कर रही और पूरी सतर्कता बरत रही है. अधिकारियों के अनुसार, भले ही अधिकतर ऐसे कॉल शरारत निकलते हों, पर सुरक्षा के लिहाज से हर सूचना की गहनता से जांच जरूरी है.

अधिकारियों के मुताबिक, द्वारका में सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर मिला, जबकि वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे ऐसी ही धमकी मिली. सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम वक्त में दूसरी बार दी गई है. इसके साथ ही, 7 बाकि स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!