NGT का आदेश,” लकड़ी की जगह इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम से हो दाह संस्कार”
भारत में लकड़ी आधारित दाह संस्कार किया जाता है। श्मशान गृहों में लकड़ी आधारित दाह संस्कार के कारण वहां की वायु बेहद प्रदूषित होती हैं।

भारत में लकड़ी आधारित दाह संस्कार किया जाता है। ऐसे में रिहायशी इलाकों में स्थित श्मशान गृहों में लकड़ी आधारित दाह संस्कार के कारण वहां की वायु बेहद प्रदूषित होती हैं। इसके चलते नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल यानी एनजीटी ने एक अहम आदेश पारित किया है। NGT ने यूपी, दिल्ली,समेत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लकड़ी के जगह इलेक्ट्रॉनिक/पीएनजी से दाह संस्कार करने के लिए काम करने को कहा है।
NGT ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के साथ पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए। एनजीटी ने साफ़ किया कि हमारा कोई धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं है। एनजीटी ने कहा मान्यताओं के आधार पर लकड़ी से दाह संस्कार करते है। लेकिन लोगों को पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए। मौजूदा पर्यावरण स्थिति में लकड़ी से दाह संस्कार प्रदूषण बढ़ाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल मई में ही एनजीटी ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए थे। हालांकि इस मुद्दे पर ज्यादा बदलाव नहीं हुए थे। लेकिन एक बार फिर यह मुद्दा उठा जब एक डिवेलेपर ने एनजीटी में याचिका दायर की। याचिका का मुद्दा इंदिरापुरम, गाजियाबाद के शक्ति खंड 4 में संचालित श्मशान घाट में दाह संस्कार के दौरान धुएं और धूल के कारण वायु प्रदूषण से बचाने के लिए थी।










