Noida Fire: नोएडा सेक्टर 119 की इस सोसाइटी में लगी आग, दहशत में लोग

नोएडा के सेक्टर 119 की एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने का मामला सामने आई है. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि

नोएडा के सेक्टर 119 की एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने का मामला सामने आई है. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के 17वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. आग लगने के वक्त अफरातफरी मच गई. खुद की जान बचाने के लिए सभी भागने लगे. आग की जानकारी प्राप्त होते ही फायर विभाग मौके पर आये और मेहनत के बाद आग पर काबू किया.
नोएडा फायर विभाग के अफसरों के अनुसार, आग पर काबू पाने तक सोसाइटी में हड़कंप मचा गया. उन्होंने बताया कि सेक्टर 119 में एल्डेको सोसाइटी में रात आठ बजे आग से कोई नुकसान नहीं हुआ.
नोएडा के सेक्टर 119 में एल्डेको सोसाइटी की 17वीं मंजिल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. देश के काफी हिस्से भीषण गर्मी की मार पड़ रही हैं. जिस वजह से आग लगने की मामले बढ़ रहे हैं.
नोएडा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, कि फ्लैट में एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और यह पूरी बालकनी में फैल गई. सोसाइटी में धुओं का गुब्बार आसमान में फैल गया. सोासइटी में सबसे ऊपरी मंजिल पर आग कैसे लगी, इस बात का पता नहीं चला है. मामले की जांच जारी है.

लगातार AC ने चलाने की सलाह

नोएडा फायर अधिकारी ने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस मौसम में एसी में भी आग लगने के मामले सामने आ रहे है, नोएडा पुलिस ने आम जनता के लिए ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की थी.
Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!