Noida: कैब में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला ने मचाया बवाल, की मारपीट

देश की राजधानी दिल्ली में कैब के अंदर सिगरेट पीने से मना करने पर महिला ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं जब वहां

देश की राजधानी दिल्ली में कैब के अंदर सिगरेट पीने से मना करने पर महिला ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं जब वहां पर पुलिस पहुंची तो उसने पीआरवी में बैठे पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। हादसा रविवार की रात का है। महिला ने कैब चालक से काफी गाली-गलौज की। कैब चालक की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके 2 पुरुष साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुरे हादसे का सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में घटित हुई।

घटना का करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें आरोपी महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में थाना प्रभारी महिला को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, पर वह मान नहीं रही है। वीडियो में पास से गुजर रहे दो और 4 पहिया वाहन के चालक रुके हुए हैं। महिला और उसके साथी जब किसी कीमत पर नहीं माने तो उन सब को थाने लाया गया।

सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार रात में एक महिला ने कैब बुक की। कैब सेक्टर-113 जाने के लिए बुक की गई थी। बुकिंग के आधार पर कैब चालक ने महिला को कैब में बैठा लिया। उस महिला के साथ उसके दो पुरुष दोस्त भी कैब में बैठ गए। उन मित्रों का नाम अमर और आयुष है। कैब चालक ने बताया कि तीनों ने ही खूब शराब पी रखी थी। कैब में बैठकर तीनों सिगरेट पीने लगे। जब कैब चालक ने सिगरेट पीने से मना किया तो तीनों ने कैब चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

कैब चालक ने इस मामले की जानकारी नोएडा पुलिस को दी। नोएडा पुलिस तुरंत उसी वक्त वहां पहुंच गई। वहां पर पुलिसकर्मियों द्वारा महिला और उसके साथियों को काफी समझाया गया। कैब चालक की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-113 नोएडा पर महिला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई तीनों का मेडिकल कराने के बाद हुई।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!