Delhi Bridge Collapse: रूप नगर में फुटओवर ब्रिज गिरा, महिला की मौत
राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नाले पर बना फुटओवर ब्रिज अचानक ढह गया।

Delhi Bridge Collapse: राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नाले पर बना फुटओवर ब्रिज अचानक ढह गया। इस घटना में एक महिला की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, महिला घटना के समय पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक उसका एक हिस्सा टूटकर गिर गया और वह नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे बचाव दल और गोताखोरों ने महिला को नाले से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुल काफी समय से जर्जर हालत में था और इसे लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं। इसके बावजूद मरम्मत का काम समय पर नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लापरवाही कहां हुई। यह हादसा एक बार फिर शहर के पुराने और असुरक्षित ढांचों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें: Delhi BJP Report Card: दिल्ली सरकार के 1 साल, रेखा गुप्ता ने गिनाए काम









