टंकी देखने छत पर गया पिता, मां गई थी नहाने, तभी 8 महीने की बच्ची के साथ हुआ ये

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को आचार्य भिक्षु अस्पताल से एक बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी

राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक 8 महीने की बच्ची की मौत हो गई। रिपोर्ट से सामने आया कि बच्ची का पिता इमारत में मजदूरी का काम करता था और वो परिवार के साथ चौथी मंजिल पर रहता था। ऐसे में बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और उस बच्ची की पहचान दीपिका के रूप में हुई है।

वही पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को आचार्य भिक्षु अस्पताल से एक बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी। ऐसे में अस्पताल पहुंची पुलिस को बच्ची के पिता हर प्रसाद द्वारा बताया गया कि वह मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

साथ ही वो कीर्ति नगर के L-ब्लॉक में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करता है और तभी शनिवार सुबह वह काम पर जाने लगा और इस दौरान उसकी पत्नी द्वारा बताया गया कि टंकी में पानी नहीं आ रहा है तो वह पानी की पाइप को देखने के लिए चला गया। जबकि उसकी पत्नी नहाने के लिए चली गई थी और उसकी बेटी दीपिका वहीं खेल रही थी। तभी किसी ने शोर मचाया कि इमारत के पीछे किसी की बच्ची गिर गई है और वह भागकर वहां पहुंचा तो दीपिका वहां अचेत पड़ी थी। साथ ही वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल जब पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!