शकरपुर में तीन झुग्गियों में लगी भयंकर आग, जिंदा जल गया घर के अंदर सोया हुआ शख्स
रात को आग लगने से तीन झुग्गियां जल गई जिसमें कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 30% तक बुरी तरह झुलस गया है।

राजधानी दिल्ली में तीन झुग्गियों में आग लगने की वजह से एक शख्स की बुरी तरह उसमे झुलस कर मौत हो गई जबकि दूसरी तरफ बुजुर्ग व्यक्ति भी बुरी तरह झुलस गए। ऐसे में पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में ही कल यानि सोमवार की रात को आग लगने से तीन झुग्गियां जल गई जिसमें कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 30% तक बुरी तरह झुलस गया है।
बता दें कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा इस बारे में बताया गया कि रात करीब 8 बजे शकरपुर पुलिस थाने में ही आग लगने के संबंध में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद से ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई जहां अधिकारी द्वारा बताया गया कि शुरुआती जांच के चलते, पहले कुछ टायरों में आग लग गई और उसके बाद आग की लपटों द्वारा पास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया गया। ऐसे में अब पुलिस ने बताया कि झोपड़ी के अंदर सो रहे नाथू लाल इसमें बुरी तरह झुलस गए लेकिन उन्हें झुग्गी से बचा लिया गया।
हालाँकि, उन्होंने बताया कि आग बुझने के बाद से ही एक झुग्गी से एक जला हुआ शव बरामद किया गया है और फिर अधिकारी द्वारा बताया गया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया और शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। वही पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि ‘हमने आग लगने की घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










