शास्त्री नगर के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

दिल्ली में अब एक और आग लगने की घटना शास्त्री नगर इलाके से सामने आयी है जहां जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की 5वीं मंजिल पर आग लगी है

दिल्ली में अब एक और आग लगने की घटना शास्त्री नगर इलाके से सामने आयी है जहां जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की 5वीं मंजिल पर आग लगी है। ऐसे में आग की सूचना मिलने के बाद ही दमकल विभाग की वहा पर 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

बता दें कि आग अस्पताल की 5वीं मंजिल के कॉन्फ्रेंस रूम में लगी थी और एक घंटे में आग बुझा दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आग फर्नीचर और AC में लगी थी और साथ ही मीटिंग रूम में फाल्स सीलिंग और किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

वही ये आग बीती रात को करीब 12 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल की 5वीं मंजिल पर लगी थी और ये आग कॉन्फ्रेंस रूम में लगी थी। ऐसे में जब रूम से धुंआ निकलने लगा तो वहां पर एकदम से मरीजों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया और इसके बाद अस्पताल की बिजली भी तुरंत काट दी गई। साथ ही कई मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया और आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!