सीवर में मेटल निकालने के लिए घुसे दो लोगों की जहरीली गैस से मौत

रविवार दोपहर करीब 12.44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लारेंस रोड औद्योगिक इलाके में दो लोग सीवर में घुसे थे लेकिन बाहर ही नहीं निकले है।

दिल्ली के केशवपुरम इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां रविवार दोपहर मेटल निकालने के लिए सीवर में घुसे दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतकों की पहचान मोहम्मद शहीद (47) और रवि (27) के रूप में हुई है और पुलिस द्वारा सीवर में जहरीली गैस के चपेट में आने से इनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। ऐसे मे पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा।

बता दें की पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 12.44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लारेंस रोड औद्योगिक इलाके में दो लोग सीवर में घुसे थे लेकिन बाहर ही नहीं निकले है। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी और ये सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। आगे सूचना देने वाले एक फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बताया गया कि दो लोग मेटल की तलाश करने के लिए सीवर में घुसे थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं निकले हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आगे बताया गया की सीवर में घुसे लोगों की तलाश शुरू की और कुछ देर में दोनों को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी और छानबीन करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखवा दिया है।

मेटल बेचकर करते थे गुजारा

रिपोर्ट्स से सामने आया की मरने वालों की पहचान इंद्रलोक जेजे कलस्टर निवासी मोहम्मद शहीद और नांगलोई निवासी रवि के रूप में हुई और छानबीन करने पर पता चला कि दोनों मृतक पिछले पांच साल से ही सीवर में घुसकर औद्योगिक इलाके में स्थित फैक्टरियों से निकलने वाले कचरे को बाहर निकालते थे और फिर उसने से मेटल को छानकर निकालते थे। मेटल को इकट्ठा करने के बाद ही सीधा उसे बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे और बताया जा रहा है कि इस इलाके में सोने के चेन भी बनाने की फैक्टरियां भी हैं।

कई लोग भी सीवर से निकालते हैं कचरा

हालाँकि, स्थानीय लोगों द्वारा इस बारे में बताया गया कि इंद्रलोक जेजे कलस्टर और नांगलोई इलाके में रहने वाले काफी लोग इस तरह से ही अपनी जान जोखिम में डालकर सीवर में घुसते हैं और सभी औद्योगिक इलाके के फैक्टरियों से निकलने वाले कचरे से मेटल की तलाश करते हैं। फिर उसे आगे बेच देते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस काम को चोरी छिपे अंजाम देते हैं और वह तड़के सीवर में घुसते हैं और कुछ देर में ही कचरा निकालकर बाहर आ जाते हैं।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!