सरोजिनी ही नहीं बल्कि शॉपिंग के लिए बेस्ट है Delhi NCR की यह सभी मार्केट
देश की राजधानी दिल्ली में आप जब भी शॉपिंग की बात करते है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले सरोजिनी नगर मार्केट ही आती है. यदि आप

देश की राजधानी दिल्ली में आप जब भी शॉपिंग की बात करते है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले सरोजिनी नगर मार्केट ही आती है. यदि आप भी शॉपिंग करने के नाम पर सिर्फ सरोजिनी के बारे में सोचते हैं तो आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसे मार्केट्स बताने जा रहे हैं, जहां काफी सस्ते में आपको हर सामान मिल सकता है.
चांदनी चौक:
यदि आप कपड़े और ज्वैलरी खरीदने का सोच रहे हैं तो दिल्ली की चांदनी चौक आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट में से एक चांदनी चौक में आपको कपड़ों तथा ज्वैलरी के अलावा घर के डेकोरेशन का सामान भी बेहद कम दाम में आसानी से मिल जाएगा. इसके अलावा पुरानी दिल्ली खाने के लिए भी बेहद फेमस है, जहां सबके साथ जाकर पराठे, चाट और कई स्पेशल मिठाइयों का मजा उठा सकते हैं.
दरीबा कलां:
जामा मस्जिद और लाल किले के पास मौजूद दरीबा कलां मार्केट में काफी भीड़ होती है तथा यहां पर ज्वैलरी की कई बड़ी दुकानें भी है, जहाँ पर आप हर तरह की ज्वैलरी मिलेगी। इस मार्केट से आप सिल्वर ज्वैलरी, सोने-चांदी के सिक्के और कई प्रकार की ज्वैलरी के साथ-साथ घर की कई चीजें भी खरीद सकते हैं. दरीबा कलां मार्केट पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद, लाल किला और चांदनी चौक स्टेशन उतरकर आसानी से जा सकते हैं.
सदर मार्केट:
दिल्ली में होलसेल बाजार के लिए मशहूर सदर बाजार से आप सस्ते में घर के डेकोरेशन के सामान खरीद सकते है। इस मार्केट से आप कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, बैग, खिलौने, बर्तन, डेकोरेटिव आइटम्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के साथ-साथ जरूरत का हर सामान भी ले सकते हैं. सदर मार्केट पहुंचने के लिए आप को दिल्ली मेट्रो के चांदनी चौक से या आरके आश्रम स्टेशन से पहुंच सकते हैं.
जनपथ मार्केट:
दिल्ली के कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल बुलाया जाता है और इसी के पास जनपथ मार्केट भी है, जहां से आप कपड़े, बैग और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स को ले सकते हैं. इसके अलावा जनपथ मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी काफी अच्छी मिलती है. जनपथ मार्केट जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो के जनपथ स्टेशन से आसानी से जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के द्वारका में युवती पर फेंका तेजाब, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती









