अब दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर चलेगी 8 कोच वाली ट्रेनें, DMRC ने दी बड़ी सौगात
अब DMRC ने अपने यात्रियों को आज एक अच्छी खबर दी है जहां DMRC ने आज से अपनी रेड लाइन पर 8 कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत कर दी है

राजधानी दिल्ली में बहुत से निर्माण चल रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधाएं मिल सके। ऐसे में अब DMRC ने अपने यात्रियों को आज एक अच्छी खबर दी है जहां DMRC ने आज से अपनी रेड लाइन पर 8 कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने लोगों कि सुविधा को देखते हुए 8 कोच वाली ट्रेनों का पहला सेट पेश किया है, जिन्हें रेड लाइन (यानी रिठाला से शहीद स्थल नई बस स्टैंड) पर यात्री सेवाओं के लिए 39 छह कोच वाली ट्रेनों के मौजूदा बेड़े से परिवर्तित किया है। इसी के साथ अब ये लाइन पर सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म के सबसे दूर स्थल के पास तक रुकेंगी ताकि 8 कोच वाली ट्रेनों को समायोजित किया जा सके। बता दें कि रेड लाइन की इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले 78 कोच भारत BEML से खरीदे गए हैं।
ये सुविधा आने के बाद अतिरिक्त कोच रेड लाइन की वहन क्षमता को बढ़ाएंगे जैसे साल 2019 में गाजियाबाद में शहीद स्थल न्यू बस अड्डा तक बढ़ाया गया था, जिसकी कुल लंबाई लगभग 34 किलोमीटर थी। साथ ही दिल्ली मेट्रो ने बताया कि DMRC ने आज से अपनी पहली 8 कोच वाली दो ट्रेनों की शुरुआत की, जिन्हें रेड लाइन पर यात्री सेवाओं के लिए 39 छह कोच वाली ट्रेनों के मौजूदा बेड़े से कन्वर्ट कर बनाया गया है।
रिपोर्ट्स में अधिकारियो ने कहा कि इसकी शुरुआत होने से इस लाइन पर सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म के आखिरी छोर के पास रुकेंगी जिससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के यहां रुकने से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बहुत अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।इतना ही नहीं इस बार यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इससे नियमित यात्री सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़े जिसका काम 2024 तक पूरा होने की संभावना है।










