अब एप से होंगे सारे काम आसान, शरू हुई Smart Transportation सुविधा
दिल्ली परिवहन सुविधाओं को स्मार्ट बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बस यात्रियों की सुविधा के लिए वन दिल्ली एप को नए सिरे से विकसित किया गया है

दिल्ली में लोगों के लिए बहुत सी सुविधाएं लायी जा रही है। ऐसे में सरकार पूरी कोशिश कर रही है की दिली की बसों को और अपग्रेड किया जाए और यात्री उसका अच्छे से फायदा उठा पाए। जिसके चलते अब दिल्ली की बसों के एप को नए सिरे से विकसित (अपग्रेड) किया गया है जिसमे लोगों को बहुत सी सुविधाएं मिल जाएगी। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली परिवहन सुविधाओं को स्मार्ट बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। बस यात्रियों की सुविधा के लिए वन दिल्ली एप को नए सिरे से विकसित (अपग्रेड) किया गया है जहां आप इस एप से टिकट और डेली पास खरीदने सहित बसों के पहुंचने का समय, रूट, किराया सहित शिकायत या सुझाव भी दे सकेंगे।
इस बारे में सूचना देते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कहा कि ‘इससे 7340 बसों में एकीकृत सुविधाओं का यात्रियों को फायदा मिलेगा। यह देश के अन्य राज्यों सरकारों की तरफ से दी जाने वाली इस तरह की पहली सुविधा है। इतना ही नहीं इस एप को बस के बाद ऑटो और मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा जिससे एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी परिवहन के ऑप्शन का इस्तेमाल किया जायेगा।
रोज एप से टिकटों की बिक्री
ऐसे में इस एप द्वारा दिल्ली की बसों में रोजाना करीब डेढ़ लाख टिकटों की बिक्री हो रही है। साथ ही इसमें डेली पास, सामान्य टिकट और पिंक टिकट हैं। सभी बसों के लिए सुविधाओं को एकीकृत करना बेहद मुश्किल था। अब किसी भी बस में सफर करने के लिए एक क्लिक में कई जानकारियां उपलब्ध होंगी।
ये मिलेंगी मुख्या सुविधाएं
- महिला यात्री एप से खरीद पायेगी निशुल्क पिंक टिकट
- साथ ही चालक, संवाहक, मार्शल, सफाई, ओवरस्पीड या बस क्यू शेल्टर और ईवी चार्जर से संबंधित शिकायतें दी जा सकती है।
- सबसे खास कि आप बसों की टिकट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने पर आपको 10 प्रतिशत छूट की सुविधा होगी।
- इससे अब इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का पता लगाना आसान
ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध










