DMRC Travel App : ऐसे ख़रीदे अब मोबाइल ऐप से दिल्ली मेट्रो का टिकट
आप केवल चयनित स्टेशन से ही प्रवेश कर पाएंगे, जबकि चयनित स्टेशन या गंतव्य स्टेशन से कहीं पहले या समान किराया वाले किसी अन्य स्टेशन पर आप बाहर निकल सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो लगातार यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए प्रयासरत है। अब आपको दिल्ली मेट्रो का टिकट पाने के लिए टिकट काउंटर या वेंडिंग मशीन पर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। और ना ही कार्ड रिचार्ज और टॉपअप करने की झंझट होगी। इन परेशानी से मुक्त होकर, अब आप घर बैठे भी मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली और एनसीआर में यात्रा के लिए पेपरलेस ऑनलाइन मोबाइल क्यूआर टिकट बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप ‘डीएमआरसी ट्रैवल’ लॉन्च किया है, इस ऐप के माध्यम से आप अब अपने स्मार्टफोन से ही दिल्ली मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं।
आधिकारिक सुचना के मुताबिक, यात्री ऐप डाउनलोड कर, रजिस्टर कर सकते हैं और वे टिकट खरीद सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के ऑफिसियल वेबसाइट पर इसके दिशानिर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुसार आप इस प्रक्रिया से टिकट खरीद सकते हैं –
-आरआईडीएलआर ऐप इंस्टॉल करें
– रजिस्ट्रेशन करें
-क्यूआर टिकट खरीदने के लिए आगे बढ़ें
-यात्रियों की संख्या चुनें (अधिकतम 6)
-भुगतान करें
-क्यूआर-कोड/टिकट प्राप्त करें
-प्रवेश द्वार पर स्कैनर पर क्यूआर कोड लगाए
-बाहर निकलने के लिए गेट स्कैनर पर वही क्यूआर कोड लगाए
इसके साथ प्रवेश(Entry) और निकासी (Exit) के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुसार आप केवल चयनित स्टेशन से ही प्रवेश कर पाएंगे, जबकि चयनित स्टेशन या गंतव्य स्टेशन से कहीं पहले या समान किराया वाले किसी अन्य स्टेशन पर आप बाहर निकल सकते हैं।
यह भी कहा गया हैं कि यात्रा के दौरान यदि आपका फ़ोन खो जाता है या डेड हो जाता है या अन्य कोई खराबी आ जाती है तो आप (यात्री) बिना टिकट माने जायेंगे।










