अब एक ही रंग से पहचानी जायेंगी दिल्ली पुलिस, वाहन, इमारत और बैरिकेड होंगे एक जैसे
अब दिल्ली पुलिस जल्द ही एक ही रंग से पहचानी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर दिल्ली पुलिस यह बड़ा कदम उठा रही है....

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली के गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में दिल्ली पुलिस मुख्यालय आए थे। और इसी दौरान उन्होंने आदेश दिया था कि दिल्ली पुलिस के सभी भवनों, चौकियों और चल संपत्तियों का मानकीकरण कर एकरूपता प्रदान करनी चाहिए।
अब दिल्ली पुलिस जल्द ही एक ही रंग से पहचानी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर दिल्ली पुलिस यह बड़ा कदम उठा रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने रंग व डिजाइन भी सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी भी बनाई है। इस कमेटी में सभी पुलिस उपायुक्त व विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
इस कमेटी में रंग सुनिश्चित होने के करीब एक माह बाद ही पुलिस थाना, पुलिस चौकी, वाहनों व अन्य यूनिट की सभी इमारतों और बैरिकेड का रंग एक जैसा ही होगा। अब बदले रंग की वजह से आम लोग आसानी से सभी पुलिस थानों व वाहनों और बैरिकेड की पहचान कर सकेंगे। लोगों को रंग से भी पता लग जाएगा कि यह पुलिस थाना है।
साथ ही थानों के रंग, बोर्ड, गाड़ी, बोर्ड, मोटरसाइकिल, थानों की खाली जगह का उपयोग इत्यादि में अब से सभी में एकरूपता होनी चाहिए। और इस उद्देश्य के लिए युवा पुलिस उपायुक्त पुलिस अधिकारियों को ये जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। और पुलिस आयुक्त ने दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को बीपीआरएंडडी के साथ मिलकर ये सभी एक्शन प्लान तैयार करने को भी कहा है।
पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों की कमेटी अब थीम, रंग व पैटर्न के डिजाइन की रूपरेखा को तैयार करेगी। आम लोगों के सहूलियत के लिए अब पुलिस स्टेशन, पोस्ट, वाहन, बूथ,, इमारत व बैरिकेड को एक अलग ही पहचान दी जाएगी। और इससे पुलिस व आम नागरिकों के बीच नजदीकी भी बढ़ेगी। बता दें की इस कमेटी ने पुलिस आयुक्त को पहला एक्शन प्लान दे दिया है। फिलहाल अधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि कमेटी ने तीन रंग व अच्छे डिजाइन तैयार भी कर लिए गए हैं।
ये भी पढ़े: 3 दिन में ही Elon Musk ने क्यों लिया यू-टर्न, कर्मचारियों को बोला Come Back










