अब अवैध निर्माण नही रोक सकेगी दिल्ली पुलिस, सिर्फ दे सकती है सूचना

Delhi Illegal Construction: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ गई है

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ गई है.दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर अब पुलिसकर्मी और अफसरों की खैर नही है. इतना ही नही अगर कोई पुलिसकर्मी अवैध निर्माण में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसको लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने एक नोटिस भी जारी किया है जिसमें लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस का काम न निर्माण कराना है न ही उसे रूकवाना है बल्कि इसकी सूचना देना है.बता दें कि गुप्त सूत्रों के अनुसार ये फैसला  पुलिस आयुक्त ने प्रॉपर्टी डीलर अमित गुप्ता की हत्या के बाद  जारी किया है.

आप जानते ही हैं कि अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ कई शिकायतें मिलती रहती है कि दिल्ली पुलिस उस जगह पर पहुंच कर या तो निर्माण रूकवा देती है या फिर मोटी रिश्वत लेती है, ऐसे में दिन पर दिन दिल्ली पुलिस की छवि खराब हो रही है.

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की तरफ से सकुर्लर (संख्या 36/2022) जारी कर पुराने नियमों को दोहराते हुए कहा गया है कि दिल्ली में यूंं तो कई चुनौतियां है ऐसे में अवैध निर्माण उनमें से एक है. हालांकि इस मामले की बात करें तो ये प्राथमिक रूप से नगरपालिका व भूमि नियोजक संस्थाओं के अंतर्गत आता है.

अब दिल्ली पुलिस के लिए कुछ प्रावधान किए गए है.पुलिस आयुक्त द्वारा सकुर्लर  में कहा गया है कि प्राइवेट/निजी अवैध निर्माण के संदर्भ में पुलिस  की भूमिका मात्र इतनी है कि संबंधित एमसीडी अधिकारी को इसकी सूचना दी जाए.

अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली पुलिस तभी हस्तक्षेप कर सकती है जब निकाय अधिकारी अवैध निर्माण को रोकने, कामगारों को हटाने या निर्माण सामग्री जब्त करने हेतु आदेश मिल सके.

दिल्ली पुलिस केवल इस सूरत में हस्तक्षेप कर सकती है जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिले और अतिक्रमण उसके सामने हो रहा हो।

आगे इस  सकुर्लर में कहा गया कि दिल्ली पुलिस पर बार बार रिश्वत के आरोप लगने से दिल्ली पुलिस की छवि खराब हो रही है, अवैध निर्माण को लेकर कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी लापरवाही के लिए पुलिसकर्मी खुद उसके जिम्मेदार होंगे।

Accherishtey

ये भी पढ़े: फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!