अब सीधा ऑनलाइन करें श्मशान घाट के लिए बुकिंग, दिल्ली नगर निगम का फैसला

MCD द्वारा अब नई राहत का ऐलान किया है जिसमे अब लोगों को श्मशान घाट में अपने रिश्तेदारों के लिए जगह ढूंढने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

दुनिया में बढ़ते डिजिटलाइजेशन को देखते हुए अब सबकुछ डिजिटल हो गया है जहां बात करे तो खाना मंगाने से लेकर डॉक्टर के अप्वाइटमेंट तक आपको सबकुछ ऑनलाइन उपलब्ध हो जायेगा। वही अब इसी बीच खबर सामने आयी है जहां अब अंतिम संस्कार के लिए लोग शमशान घाट की भी बुकिंग कर सकते हैं। दरअसल, दिल्ली वासियों के लिए दिल्ली नगर निगम द्वारा अब नई राहत का ऐलान किया है जिसमे अब दिल्ली में लोगों को श्मशान घाट में अपने रिश्तेदारों के लिए जगह ढूंढने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम द्वारा अब श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन सुविधा की व्यवस्था कर दी है। साथ ही इसके अलावा अंतिम संस्कार करने के ही बाद डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। देखा जाए तो दिल्ली में कुल 68 श्मशान घाट हैं और इन सभी के लिए दिल्ली नगर निगम द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है जिसमे 9 दिसंबर को दिल्ली के बजट में इसका ऐलान किया गया था। वैसे तो पहले लोगों को श्मशान घाट जाकर ही अपने मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए लाइन में लग कर स्लॉट बुक करवाना पड़ता था जिसमे कभी-कभी तो स्लॉट मिलने में देरी भी होती थी।

इतना ही नहीं इसके बाद से ही कागजी कार्रवाई और चार्ज देने के बाद ही लोग अपनों का अंतिम संस्कार कर पाते थे। लेकिन अब जब से ये सुविधा ऑनलाइन हो गई है तो लोग घर बैठें ही सीधा अंतिम संस्कार के लिए स्लॉट बुक कर सकते है और इसकी फीस भी ऑनलाइन देनी होगी और सबसे खास बात यह है कि अब लोगों को स्लॉट के लिए इसमें बिलकुल भी इंतजार नहीं करना होगा।

हालाँकि, दिल्ली में अब श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आपको ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे और इसके साथ ही वहां अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाले सभी सामान भी आप अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे। ऐसे में जब ऑनलाइन बुकिंग हो जाएगी तो एक QR कोड जनरेट होगा। जिसके बाद श्मशान घाट केंद्रों के प्रभारी उस क्यूआर कोड को आप सीधा स्कैन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। बता दें कि श्मशान घाट में आपको कितने दिन पहले या किस निश्चित समय में आपके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी, इसको लेकर गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं की गयी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!