अब 70 मिनट से अधिक बस अड्डों पर खड़ी रही बस तो सीधा लगेगा जुर्माना
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इससे बस अड्डों में जगह न होने से बाहर लगने वाली बसों की लाइन के कारण जाम और प्रदूषण पर भी काफी लगाम लगेगी।

अक्सर देखा जाता है कि बस अड्डों पर काफी समय तक बसें खड़ी रहती है जिससे कि वहां भीड़ का माहौल हो जाता है। इसी के चलते अब खबर सामने आयी है जहां अब बस अड्डों पर 70 मिनट से अधिक बसें खड़ी करने पर DTC और क्लस्टर बसों पर जुर्माना लगेगा। वही अब इसकी शुरुआत आनंद विहार बस अड्डे से होने जा रही है।
बीता दें कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (DTDC) अंतरराज्यीय बसों की तरह अब 70 मिनट से अधिक समय खड़ी होने वाली सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों पर सीधा जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है और इस महीने के अंत में इसे सीधा लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे कश्मीरी गेट और भी अड्डे जैसे सराय काले खां आईएसबीटी पर भी लागू किया जायेगा।
साथ ही इस बारे में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इससे बस अड्डों में जगह न होने से बाहर लगने वाली बसों की लाइन के कारण जाम और प्रदूषण पर भी काफी लगाम लगेगी। साथ ही यात्रियों को भी समय से बसें जल्दी मिलेंगी। बता दें कि बस अड़्डों में बसों को परिसर में खड़े होने के लिए स्टैंड शुल्क देना होता है। ऐसे में बसें शुल्क देने के बाद 70 मिनट से ज्यादा बस अड्डों पर खड़ी नहीं हो सकतीं है और यदि 70 मिनट से ज्यादा समय लगता है तो उस पर सीधा जुर्माना लगता है। लेकिन, डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए अभी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।
हालाँकि, अधिकारियों द्वारा बताया गया कि योजना के चलते DTC और क्लस्टर बसें 70 मिनट से अधिक देरी से अब बस अड्डे पर खड़ी होतीं हैं तो 0 से 30 मिनट पर 550 रुपये, उसके बाद 31 से 60 मिनट 650 रुपये, 61 से 120 मिनट 850 रुपये और आखिर में 120 मिनट से अधिक 1000 रुपये का कुल जुर्माना लगाने की तैयारी अब बनाई जा रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










