अब तीन घंटे के अंदर ही नहीं कराई प्रदूषण जांच तो कटेगा सीधा 10 हजार का चालान

इसके जरिये पेट्रोल पंपों पर लगे CCTV कैमरे एप्लीकेशन से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए 6 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है

राजधानी में ऐसे बहुत से लोग है जिनके वाहनों के ही वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र उनके पास नहीं हैं तो अब यह लापरवाही उन लोगों को अब पूरे तरीके से भारी पड़ने वाली है जहां परिवहन विभाग द्वारा अब वाहनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड कैमरों से नजर रखने के साथ ही ई-चालान भेजने की कार्रवाई को और भी ज्यादा तेज कर दी है जहां दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 100 पेट्रोल पंपों पर अब CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वही इन कैमरों के बेहतर संचालन के ही लिए परिवहन विभाग एक एकीकृत एप्लीकेशन शुरू करने आगे जा रहा है और इसके जरिये पेट्रोल पंपों पर लगे CCTV कैमरे एप्लीकेशन से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए 6 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है जो कि पांच वर्ष के लिए होगा।

बता दें कि अब सीधा पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही वाहन का सबसे पहले आपका नंबर प्लेट CCTV कैमरों के जरिये ही सीधा स्कैन होगा और फिर 30 सेकंड में पूरे तरीके से पता चल जाएगा कि वाहन के पास उसका PUC प्रमाणपत्र है या नहीं। ऐसे में यदि नहीं है तो पेट्रोल पंप पर लगी स्क्रीन में भी बता दिया जाएगा। वही अगर तीन घंटे के भीतर प्रदूषण जांच नहीं करवाया गया तो 10 हजार रुपये का भी चालान काट दिया जाएगा। साथ ही वर्तमान में दिल्ली के 25 पेट्रोल पंपों पर भी CCTV कैमरे से चालान किया जा रहा है और अब परिवहन विभाग इसे बढ़ाकर 100 पेट्रोल पंपों पर भी यह व्यवस्था लागू करेगा और अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि आने वाले कुछ समय में भी दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था लागू की पूरे तरीके से कि जाएगी।

हालाँकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा ये भी बताया गया कि इस नई व्यवस्था से वाहन मालिक जागरूक भी ज्यादा हाे रहे हैं जहां बीते महीने PUC नहीं होने का संदेश जब वाहन मालिकों को भी गया तो करीब 15 हजार 740 वाहन मालिकों द्वारा दो घंटे के भीतर ही पीयूसी प्रमाणपत्र बनवा लिया था और जिन्होंने नहीं बनवाया उन्हें 10-10 हजार रुपये का ई-चालान भी सीधा उनके भेजा गया था।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!