अब Banquet Hall में शादी करनी है तो मानने पड़ेंगे ये नियम, जारी हुई एडवाइजरी

दिल्ली एनसीआर में शादी को लेकर नियमो में कई बदलाव किए हैं जिसमे कि अब मैरिज हॉल पर काफी सख्ती बरतना भी शुरू कर दिया है।

देश में जैसे कि अब शादी का सीजन शुरू ही गया है और एक रिपोर्ट के मुताबिक अब आने वाले 3 हफ़्तों में देश भर में लगभग 38 लाख शादियां होने वाली हैं, जिसमे से 4 लाख शादियां अकेले देश की राजधानी दिल्ली में ही होती दिखेगी। ऐसे में शादियों के दौरान होने वाली सभी दिक्कतों को मद्दे नज़र रखते हुए अब पुलिस द्वारा दिल्ली एनसीआर में शादी को लेकर नियमो में कई बदलाव किए हैं जिसमे कि अब मैरिज हॉल पर काफी सख्ती बरतना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि नियमों में यह बदलाव नोएडा के मैरिज हॉल में हुई एक बुरी घटना के बाद से ही किया गया है, जहां किसी बात पर आपसी मतभेद होने के भी बाद दुल्हन के पिता द्वारा दुल्हे के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये सब के बाद अब पुलिस के जरिए दिए गए निर्देश के चलते मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल वालों को शादी के दौरान संगीत की वॉल्यूम को बहुत ऊंची नहीं रखनी है।

इसी के साथ ही साथ अपने परिसरों में अब अच्छे से सेफ्टी और सिक्योरिटी रखने को भी बताया गया है और यह भी कहा गया है कि CCTV कैमरे पर ध्यान दिया जाए और ये भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी कैमरे सही काम कर रहे हों। इस शादी सीजन में अब सिर्फ नोएडा और ग्रेअटर नोएडा में अकेले लगभग 17,000 शादियां होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसके चलते पुलिस द्वारा रविवार को नियमों में इन बदलावों की जानकारी भी दी है। दरअसल, नियमों में यह बदलाव पिछल महीने 27 नवंबर को नोएडा के बिसरख के एक फार्म हाउस में हुई शादी के दौरान एक हादसे के बाद ही अब किए गए हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!