अब आसान हुआ रेस्तरां, बोर्डिंग प्रतिष्ठानों आदि का लाइसेंस लेना, इस पोर्टल का हुआ शुभारंभ

अब उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेस्तरां, आवास और बोर्डिंग प्रतिष्ठानों के लाइसेंस लेने की पूरी प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है

दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए अब उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेस्तरां, आवास और बोर्डिंग प्रतिष्ठानों के लाइसेंस लेने की पूरी प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है।

जहां मंगलवार को उन्होंने संशोधित एकीकृत पोर्टल (Revised Integrated Portal) का शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में अब एकल खिड़की की शुरुआत से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के उद्यमियों (Entrepreneurs), व्यवसायियों और स्टार्टअप के लिए लाइसेंस हासिल करने की सेवा फेसलेस मतलब ऑनलाइन कर दी गई है।

बता दें कि इसके द्वारा दिल्ली पुलिस, MCD, NDMC, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति से अब लाइसेंस लेने या इसका नयापन भी इस पोर्टल से कर सकेंगे। वही सभी एजेंसियों से 49 दिनों से लाइसेंस जारी करना होगा जिसमे देरी होने पर आवेदक के नाम लाइसेंस स्वत: जारी हो जाएगा। इस पहल के बाद फिर रात्रिकालीन अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल सके। वही इससे दिल्ली में भी देश विदेश की तर्ज पर अग्रणी सेवाएं मिल सकेंगी।

साथ ही उपराज्यपाल द्वारा बताया कि इस कदम से एक नियम में सुधार, सरलीकरण होगा और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए नियम और शर्तें कठिन होने की वजह से उद्यमियों को मुश्किलें पेश आ रही थीं। वही प्रधानमंत्री के ईज ऑफ डूइंग के चलते बिजनेस के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए इस दिशा में पहल की गई है और अब सरल लाइसेंसिंग मानदंडों से आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ ही रात्रिकालीन अर्थव्यवस्था भी बेहतर होती दिखेगी ।

हालाँकि, अभी देख अजय तो मौजूदा लाइसेंस व्यवस्था की कमियों और उद्यमियों व नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए सेक्रेटरी जनरल (गृह) के अधीन एक उच्च स्तरीय समिति गठित हो चुकी है और ऐसे में LG ने कहा कि समिति रिकॉर्ड समय में अपने कार्य को पूरा करने में सक्षम रही है जिसके परिणाम के तौर पर एकीकृत पोर्टल की शुरुआत हो चुकी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!