अब दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर खुलेगी शराब की दुकानें, जानिए कितना मिलेगा डिस्काउंट
दिल्ली में शराब के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां जल्द ही मेट्रो स्टेशनों पर भी शराब की बिक्री की जाएगी

अक्सर आपने देखा होगा की तकरीबन सभी एयरपोर्ट पर शराब के मॉल बने होती है जहां से लोग शराब खरीद सकते है। ऐसे में अब दिल्ली में चलने वाली मेट्रो में भी जल्द शराब की दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली में शराब के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां जल्द ही मेट्रो स्टेशनों पर भी शराब की बिक्री की जाएगी। ये सूचना दिल्ली के आबकारी विभाग द्वारा सामने आयी है जो जल्द ही मेट्रो स्टेशन परिसरों में शराब की दुकानें खोलने का काम शुरू कर दिया है, ताकि अधिक संख्या में लोगों तक इसकी बिक्री की जा सके।
रिपोर्ट्स से सामने आया है कि बदरपुर, द्वारका, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मुंडका सहित बड़े परिसरों वाले मेट्रो स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानें खोली गई हैं। जिसकी अनुमति सरकारी उपक्रमों द्वारा शराब की दुकानें खोलने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से संपर्क किया जा रहा है।
ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योकि दिल्ली मेट्रो में तकरीबन सभी द्वारा सफर किया जाता है और यह शराब उत्पादों तक पहुंच सुनिश्चित करने और इससे अधिक रेवेन्यू प्राप्त करने का एक बड़ा मामला है। जिसके चलते कुछ बड़े मेट्रो स्टेशन परिसर में पहले ही दुकानें खुल चुकी हैं और अन्य में जल्द ही खुल जाएंगी।
हालाँकि, DMRC ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) को आधा दर्जन से अधिक मेट्रो स्टेशन पर शराब की दुकानें खोलने के लिए कमर्शियल शर्तों पर निर्मित दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए हैं।
ये भी पढ़े: आज से प्राइवेट नहीं सरकारी दुकानों पर ही मिलेगी शराब, जानिए नई नीति










