दिल्ली में अब सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ‘पिंक पास” का लाभ, बदला नियम

देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने DTC बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की सुविधा को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है। रेखा गुप्ता

देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने DTC बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की सुविधा को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है। रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब यह सहूलियत केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही दी जाएगी, जिससे उन्हें शहर में आसानी से तथा फ्री में यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। नंदनगरी डिपो में एक नए ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए पिंक टिकट की बजाए पिंक पास शुरू किया जाएगा।

DTC को घाटे से उबारने की प्लानिंग पर चल रहा काम’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को 65,000 करोड़ रुपये के घाटे को पूरा करने की योजना पर काम चल रहा है। जिसके लिए IIT की मदद से बस रूट्स को और भी बेहतर किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और ज्यादा सेवा मिल सके। उन्होंने बताया कि DTC को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इस टेस्टिंग स्टेशन से बसों की देखरेख आसान और तेज होगा। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

ब्लड डोनेशन ऐप भी शुरू करेगी दिल्ली की सरकार
बता दें कि रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले बताया था कि दिल्ली सरकार स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सुचना देने वाला एक ‘ऐप’ जल्द ही शुरू करेगी। गुप्ता ने एक रक्तदान शिविर में इस बारे में ऐलान किया था, ‘हम जल्द ही रक्तदाता ऐप्लीकेशन शुरू की, जिसमें उन लोगों की डीटेल्स होंगी जो रक्तदान करना चाहते हैं। इसमें उनका ब्लड ग्रुप, अंतिम बार रक्तदान कब किया, और क्या वे 3 माह बाद दोबारा रक्तदान करने के लिए पात्र हो गए हैं या नहीं, यह सब जानकारी होगी। इस ऐप में रक्तदाताओं की संपर्क सुचना भी होगी, ताकि ज़रूरतमंद लोग अपने निकटतम रक्तदाता से संपर्क कर सकें।’

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!