अब 15 अगस्त से पहले घर बैठे ऐसे मंगवाएं तिरंगा, सीधे होगी घर पर डिलीवरी

इस बार पूरे 5000 झंडे लाए गए हैं। साथ ही पोस्ट ऑफिस के काउंटर के अलावा ऑन लाइन झंडे भी ऑर्डर आप घर बैठे कर सकते सकते हैं

जैसे कि आपको पता है पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बनाये जाने वाला है और इसी को देखते हुए अब गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा झंडा लगाए जाने वाला है जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान के लिए पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडों की पूरी खेप आ चुकी है।

बता दें कि करीब इस बार पूरे 5000 झंडे लाए गए हैं। साथ ही पोस्ट ऑफिस के काउंटर के अलावा ऑन लाइन झंडे भी ऑर्डर आप घर बैठे कर सकते सकते हैं। देखा जाए तो पिछले वर्ष डाकघर से तिरंगे झंडों की जबरदस्त बिक्री हुई थी और इसको देखते हुए अब इस बार भी ऑन लाइन व्यवस्था भी की गई है।

साथ ही भारतीय डाक सेवा के गुरुग्राम डिवीजन के वरिष्ठ डाक अधीक्षक सुमित का इस बारे में कहना हैं कि ऑन लाइन झंडा मंगाने के लिए आपको डाक विभाग की वेब साइट पर जाकर आपको सीधा आवेदन करना है और वह कहते हैं कि घरों के अलावा और भी जगह जैसे स्कूल, दुकानें, IT ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट, सामाजिक संस्थाएं भी Flag Hoisting जैसे कार्यक्रम करती हैं।

अक्सर देखा भी जाता है कि वह अपने यहां पर तिरंगा झंडा लगाते हैं और डाक विभाग से मिलने वाले तिरंगे झंडे की कीमत सिर्फ 25 रुपये है। साथ ही सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर में झंडे की बिक्री के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया गया है और स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से झंडे के खरीदारों की संख्या भी अब बढ़ती दिखी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!