अब कर सकेंगे मेट्रो में यात्री 5G नेटवर्क का इस्तेमाल, नहीं होगी कॉल ड्रॉप का झंझट

देखा जाता है की लोगों को इंटरनेट का इस्तेमाल या कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इस दुविधा से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है

मेट्रो में तकरीबन सभी लोग सफर करते है लेकिन देखा जाता है की लोगों को इंटरनेट का इस्तेमाल या कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इस दुविधा से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि मेट्रो यात्रियों को सफर में अब इंटरनेट का इस्तेमाल या कॉल ड्रॉप की समस्या से नहीं जूझना होगा क्योकि DMRC की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सेक्टर-25 तक विस्तार के बाद अब मेट्रो परिचालन शुरू हो जायेगा जहां यात्रियों को 5G नेटवर्क की सेवा मिलने लगेगी।

ऐसे में द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर(IICC) तक मेट्रो परिचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है और फिर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से यात्रियों सहित देश-विदेश के टूरिस्ट को भी वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। इसके बाद भी अगले चरणों में मेट्रो की सभी लाइनों पर यात्रियों को 5G नेटवर्क से बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

हालाँकि, ये सुविधा लोगों के लिए जरूरत थी क्योकि बदलते तकनीक और जरूरतों को देखते हुए मेट्रो यात्रियों के लिए 5 जी की सुविधा मिलने से उन्हें काफी फायदा होगा और मेट्रो में यात्रा के दौरान लोग बगैर कोई रूकावट के मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकेंगे। 5 जी नेटवर्क से हाई स्पीड इंटरनेट के साथ – साथ अंडरग्राउंड मेट्रो में भी बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध की जाएगी।

क्यों बंद कर दी गई Wifi की सुविधा ?

रिपोर्ट्स के अनुसार Wifi सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों की तरफ से नियम और शर्तों में बहुत सी कमियों के चलते DMRC द्वारा उनके साथ करार खत्म कर दिया और यही वजह है कि सभी लाइनों पर निशुल्क वाई फाई की सुविधा को भी करना पड़ा। इसीलिए अगस्त में वाईफाई सेवा को वापस लिए जाने के बाद से मेट्रो यात्रियों को सफर में बहुत सी जगहों पर अच्छी कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!