अब आखिरी छोर तक आसानी से पहुंचेंगे लोग, द्वारका में शुरू हुए 3000 ई-स्कूटर

दिल्ली सरकार आखिरी छोर तक आसानी से पहुंचने की दिशा में ही काम कर रही है और देखा जाए तो बीते साल इसकी घोषणा भी की गई थी।

दिल्ली सरकार द्वारा लोगों की सुविधा को देखते हुए बहुत से निर्माण किये जा रहे है। ऐसी ही एक खबर सामने आयी है जहां द्वारका में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने की योजना है, ताकि आखिरी छोर तक लोग आसानी से पहुंच सकें। इसमें तीन हजार ई-स्कूटर चलाए जाएंगे और 90 जगहों पर ये पार्क किए जाएंगे। जिनमे प्राथमिकता मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, शैक्षणिक संस्थान और बाजार हैं। यहां से ई-स्कूटर लेकर लोग घर तक जा सकेंगे। इतना ही नहीं अब सुविधानुसार वह तय समय के लिए इसे अपने घर पर भी रख सकेंगे।

बता दें कि परिवहन विभाग के अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि द्वारका में यह पायलट प्रोजेक्ट है और इसकी सफलता के बाद योजना पूरी दिल्ली में लागू होगी जिसके बाद द्वारका के लिए टेंडर भी जारी किया गया है और एक महीने बाद इसे आवंटित भी कर दिया जाएगा। ई-स्कूटर चलने से भी लोगों काे घर से सार्वजनिक परिवहन के बड़े माध्यमों तक पहुंचने में सहूलियत रहेगी।

दरअसल, दिल्ली सरकार आखिरी छोर तक आसानी से पहुंचने की दिशा में ही काम कर रही है और देखा जाए तो बीते साल इसकी घोषणा भी की गई थी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशनों समेत और भी अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के साथ पहले और आखिरी मील कनेक्टिविटी के लिए हाई और लो स्पीड वाले स्कूटरों के लिए टेंडर निकाला गया है।

हालाँकि, निजी कंपनी ई-स्कूटर सेवा मुहैया कराएगी और फिर यह योजना पब्लिक ई-स्कूटर शेयरिंग (PESS) सिस्टम की पहल का हिस्सा है और लोगों को ई-स्कूटर खुद चलाना होगा और इसके लिए भी शुल्क देना होगा। साथ ही इस योजना के चलते एक हजार हाई-स्पीड ई-स्कूटर और दो हजार लो-स्पीड ई-स्कूटर इसमें होंगे।

एकीकृत टिकटिंग की सुविधा

वही अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ई-स्कूटरों को एकीकृत टिकट प्रणाली से ऑनलाइन माध्यम से टिकट लेकर उपयोग में ही लाया जाएगा और इंटरनेट द्वारा लिए जाने वाला यह टिकट बस, मेट्रो में और भी मान्य होगा जिससेयात्रियों को अलग-अलग टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!