अब दिल्ली के इन बाजारों से MCD द्वारा वसूला जायेगा प्रॉपर्टी टैक्स, जारी हुआ नोटिस
एमसीडी द्वारा 3 हजार से ज्यादा नोटिस जारी किया है जिनमें उनसे तीन साल से लेकर पूरे 10 साल तक का प्रॉपर्टी टैक्स मांगा जा रहा है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा राजधानी के मशहूर कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) इलाके के ही बहुत से विभिन्न बाजारों के व्यापारियों से प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) वसूलने की बड़ी मुहिम शुरू की गयी है। वही अब MCD द्वारा एक बड़ा कदम उठाते हुए हजारों की संख्या में नोटिस जारी किए हैं और नोटिस को दुकानों और बाजार में भी विभिन्न स्थानों में चिपकाया जा चुका है। MCD के इस कदम से भी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और वे अब एमसीडी के अगले कदम का अनुमान लगाकर डरे हुए हैं।
ऐसे में अब व्यापारियों के चलते, एमसीडी द्वारा 3 हजार से ज्यादा नोटिस जारी किया है जिनमें उनसे तीन साल से लेकर पूरे 10 साल तक का प्रॉपर्टी टैक्स मांगा जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि अगर पुराने टैक्स को भारी जुर्माने के साथ उनसे वसूला जाएगा तो ऐसे में उनके लिए कारोबार करना भी बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। जिसके चलते व्यापारियों का कहना है कि कई दुकानों पर भी लगाए गए टैक्स और जुर्माने की रकम, दुकान की ही कीमत के बराबर या थोड़ी बहुत ही कम है।
वही बता दें कि MCD द्वारा नोटिस को लेकर व्यापारियों को भी पक्ष रखने के लिए समय भी दिया है जहां एमसीडी ने जारी की गई नोटिस को ही लेकर अपना पक्ष रखने के लिए व्यापारियों को अभी 10 दिनों का समय दिया है। लेकिन व्यापारी इस मोहलत को कम बता रहे हैं। हालाँकि, देखा जाए तो इन मामले में ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट एसोसिएशन (APMA) की प्रतिक्रिया भी आई है और उनका कहना है कि एमसीडी ने व्यापारियों को अपना पक्ष रखने के लिए भी काफी कम दिनों की मोहलत दी है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










