अब बगैर कुंडी के खुलेंगे स्पा सेंटर, दिल्ली में नया नियम लागू

दिल्ली में जो लोग मालिश कराने जाते है, उनके लिए दिल्ली में नया नियम लागू हो गया है, Spa सेंटरों में मसाज कराते समय दरवाजे पर कोई कुंडी या बोल्ट नहीं लगाया जाएगा

दिल्ली में जो लोग Spa में मालिश कराने जाते है, उनके लिए दिल्ली में नया नियम लागू हो गया है, Spa सेंटरों में मसाज कराते समय दरवाजे पर कोई कुंडी या बोल्ट नहीं लगाया जाएगा। और सेल्फ क्लोजिंग दरवाजे के साथ बाहरी दरवाजे भी काम के घंटो के दौरान खुले रहेंगे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) ने Spa सेंटरों को खोलने की अनुमति दे दी है लेकिन कुछ हिदायतों के साथ। Spa में अब वही लोग मालिश कर पाएंगे जिनके पास फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर और चिकित्सा की डिग्री या डिप्लोमा होगा।

जानकारी के मुताबिक क्रॉस-जेंडर को मालिश करवाने की अनुमति नहीं होगी और बंद दरवाजो के पीछे मालिश नहीं की जाएगी। Spa सेंटरों के काम का समय सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे के बीच होगा।

पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा की नियम के अनुसार सभी ग्राहकों को अपना ID प्रूफ और फ़ोन नंबर जमा करवाना होगा यहाँ तक की स्पा सेंटरों में पुरुष और महिलओ के लिए अलग-अलग changing room का इंतज़ाम किया जाएगा, साथ ये भी कहा है की जहाँ स्पा होगा उस रूम को रहने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

वही अगर कोई Spa सेंटर से वेश्यावृत्ति का मामला सामने आता है तो अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम लगा दिया जाएगी। सारे Spa सेंटरों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और रिकॉर्डिंग को कम से कम तीन महीनो तक रखी जाएगी।

स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि कोई भी अगर दिशा-निर्देशों के पालन में किसी भी तरह का उल्लंघन करता है, तो निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Insta loan services

ये भी पढ़े:  दिल की बीमारीओं से बचने के लिए अपनाये यह 5 तरीके

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!