अब आपके घर के पास बने मोहल्ला क्लिनिक में भी लगेगी कोरोना वेक्सीन

कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लिनिक में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने जा रही है

दिल्ली में लोगों की सुविधा के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोले गए है जिससे लोगों की जांच अच्छे से हो सके। इसमें दिल्ली सरकार द्वारा बहुत से बदलाव भी किये जा रहे है ताकि सबको इसका पूरा फायदा मिल सके। इसी के साथ अब इसमें एक नयी सहूलियत भी लोगों को दी जा रही है जिसमे अब कोरोना टीकाकरण लगाने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लिनिक में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने जा रही है। यहां पर भी फ्री में लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जायेगी। डोर-टू-डोर अभियान के बाद दिल्ली में वैक्सीनेशन को और बढ़ावा देने के लिए यह दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहा है कि यह तकनीक लोगों को जागरूक करने के लिए लायी गयी है क्योकि इसमें से अधिकतर लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा रखी है लेकिन कोरोना से बचाव के लिए प्रीकॉशनरी डोज़ दी जाएगी और पूर्ण टीकाकरण और लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

क्या होगी सुविधाएं ?

इस सुविधा के लिए बहुत से बदलाव किये जायेंगे जैसे एक ट्रैंड हेल्थकेयर वर्कर को अपॉइंट किया जायेगा। साथ ही एक कर्मी को तैनात किया जाएगा जो सभी लोगों के पालन के लिए होगा। इतना ही नहीं वैक्सीनेशन सेंटर के शुरू होने पर उन्हें को-विन पर अपलोड कर दिया जाएगा ताकि घर बैठे स्लॉट की बुकिंग की जा सके। इसको जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दे दिए गए है।

Aadhya technology
ये भी पढ़े: इस जगह बच्चों का खाता खुलवाने पर हर साल मिलेंगे 25,000 रुपये, तुरंत उठाएं फायदा

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!