अब अश्लील कंटेंट और सोशल मीडिया पर होगी सख्ताई, केंद्र सरकार बनाने जा रही कानून
केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी गयी है

आज के समय में तकरीबन सभी लोग है जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है और इस प्लेटफार्म पर क्या अश्लील है, क्या अपवित्रता और क्या बुरे शब्द। इन सभी के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अब दिल्ली हाईकोर्ट में बताया गया है कि वो इस संहिताबद्ध करने के लिए नियम और कानून बनाने जा रही है जहां केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी गयी है।
बता दें कि इस रिपोर्ट में मंत्रालय की तरफ से लिखा गया है कि अब से वेब-सीरीज़ ‘ कॉलेज रोमांस’ से संबंधित मामले में कोर्ट की टिप्पणियां को ध्यान देने योग्य हैं और साथ ही रिपोर्ट में MEITY द्वारा बताया गया है कि सोशल मीडिया को नियमित करना सरकार का नीतिगत निर्णय लिया गया है जिसके मुताबिक उचित नियम लागू किए जाएंगे।
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट की डिटेल्स को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा द्वारा अपने आदेश में इन शब्दों में दर्ज किया गया कि कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार द्वारा इन सभी दायर स्टेटस रिपोर्ट की जांच की और उसमे पाया गया कि चूंकि यह एक पालिसी डिसिशन है, इसलिए यह कोर्ट के आदेश की समुचित अनुपालना है।
देखा जाये तो पांच महीने पहले भी मार्च 2023 में पारित आदेश में जस्टिस शर्मा द्वारा कॉलेज रोमांस में अश्लील और अशिष्ट भाषा के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की गयी थी और तब कोर्ट ने बताया था कि वेब-सीरीज़ “अश्लील, अपवित्र और अशिष्ट है और जिससे युवाओं की सोच बिगड़ेगी। साथ ही सरकार OTT और सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले कंटेंट की भाषा पर भी अन्य कई विकसित देशों की तर्ज पर समुचित कानून और विस्तृत दिशा निर्देश जरूर बनाए।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










