अब ट्रैफिक पुलिस की है सभी पेट्रोल पंप पर 24 घंटे नजर, बिना पीयूसी के पहुंचे तो सीधा चालान
ऐसे में अब विभाग उन वाहन का भी चालान काट रहा है, जिन्होंने अभी तक पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) नहीं कराया है।

जैसे की आपको पता है राजधानी में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का दर कितना ज्यादा बढ़ जाता है और इसी को देखते हुए दिल्ली में होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर कवायद तेज हो जाती है। वही अब प्रदूषण को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो रखा है जहां वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए परिवहन विभाग भी सक्रिय रखी गयी है। ऐसे में अब विभाग उन वाहन का भी चालान काट रहा है, जिन्होंने अभी तक पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) नहीं कराया है।
बता दें की परिवहन विभाग पेट्रोल पंप पर ही लगे CCTV कैमरों की मदद से ही सभी PUC की आमद पूरी कर चुके वाहनों का चालान काट रहा है और इसे अभी एक पायलट प्रोजेक्ट के चलते चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही विभाग के सूत्रों के चलते अभी तक एक महीने के भीतर 600 से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं और उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है जहां इस अभियान के चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
वही अब दिल्ली में जिन इलाकों में प्रदूषण अधिक रहता है, उन इलाकों पर ही विभाग की विशेष रूप से नजर लगी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया कि यह अभियान अभी 5 जगहों पर चल रहा है और उन्होंने कहा कि अगर उन पेट्रोल पंप की जानकारी देते हैं तो वहां से वाहन चालक जाने से बचेंगे। साथ ही वह कहते हैं कि यह अभी केवल पायलट प्रोजेक्ट है और इसका असर देखने को भी साफ़ मिल रहा है अगर यह सफल हुआ तो अन्य पेट्रोल पंपों पर भी शुरू किया जाने वाला है ।
ऐसे वाहनों के हो रहे चालान
हालाँकि, पेट्रोल पंप में आने वाले ऐसे वाहनों का ही इस बार चालान किया जा रहा है, जिनसे धुआं निकल रहा है और इन वाहनों की नंबर प्लेटों की भी सीधा तस्वीरों को पेट्रोल पंप के सर्वर के साथ ही दिल्ली परिवहन विभाग के अतिरिक्त CPU में रूट कर दिया जाता है जिसके बाद खुद ही चालान कट जाता है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










